मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की बैठक सम्पन्न

 


मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा


👌विधानसभा कर्नलगंज में जनसहयोग केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम..........

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित विधायक अजय सिंह के जनसहयोग केंद्र पर सोमवार को मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को लेकर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने की।


अभियान से जुड़ी तैयारियों, मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा नई पात्र मतदाता जोड़ने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराने का आह्वान किया।इस दौरान मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह,जिलामंत्री सन्दीप सिंह उर्फ मोनू सहित अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

उक्त बैठक में स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस