रात में सरयू घाट का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अधिकारी सक्रिय
रात में सरयू घाट का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अधिकारी सक्रिय
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनहित में कार्य करने की मिसाल पेश करते हुए उप जिलाधिकारी कर्नेलगज नेहा मिश्रा ने देर रात सरयू घाट का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक व्यवस्था का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान कोतवाल तेज प्रताप सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने घाट परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की आवाजाही की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त रोशनी, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। देर रात तक सक्रिय रहकर जनहित के कार्यों में तत्पर रहने के कारण क्षेत्रवासियों ने उनकी सराहना की है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि एसडीएम नेहा मिश्रा एक तेज़-तर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं, जो जनता की सुविधा को सर्वोपरि मानती हैं।
