आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर जताया विरोध
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद स्थित गाँधी पार्क में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एकदिवसीय उपवास रखा।
इस बावत जिला सहप्रभारी वकील अहमद ने बताया कि प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के ऊपर केंद्र की वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रायोजित ईडी के द्वारा तथाकथित शराब घोटाले में छापेमारी कराकर जेल में बंद कर दिया गया।सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर विरोध जताया ।
इस दौरान जिला सहप्रभारी वकील अहमद,जिलाध्यक्ष उत्तम नागेश, जिला उपाध्यक्ष सुरजीत वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष किशोरचन्द्र भारती,डॉ0 आर.के.सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शिवम सिंह,धनुषधारी चतुर्वेदी अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।