चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो बाईकचोर चढ़े पुलिस के हत्थे
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत चोरी की मोटरसाकिल के साथ दो अभियुक्त जुनैद हुसैन एवं गोलू उर्फ मेराज रैनी को पुराना माल गोदाम रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया । चोरी की मोटरसाइकिल के बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0-033/24, धारा 411, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त घटना 17 जनवरी 2024 को उपनिरीक्षक प्रेमानन्द मय टीम के द्वारा रात्रि गस्त व संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत चोरी की मोटरसाइकिल से साथ 02 शातिर मोटर साइकिल चोर जुनैद हुसैन पुत्र इसरार हुसैन निवासी ददुआ बाजार मकार्थीगंज निवासी जुनैद हुसैन पुत्र इसरार एवं महरानीगंज घोसियाना निवासी गोलू उर्फ मेराज राईनी पुत्र जुम्मन राईनी को पुराना माल गोदाम रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल UP43R2868 बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना को0देहात में मु0अ0स0- 18/2024, धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0- 33/24, धारा 411, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।पूछताछ अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इन लोगो का एक संगठित गिरोह है जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाकर चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया करते हैं। चोरी की मोटरसाइकिल UP43R2868 के सम्बन्ध में अभियुक्तगणों ने बताया की इस मोटरसाइकिल को हम दोनो ने मिलकर गत 12 जनवरी.2024 को सालपुर से चुराया था तथा उक्त गाड़ी का नम्बर प्लेट बदल कर औने पौने दामों में बेचकर अपना खर्चा चलाते है।