पसका चौकी इंचार्ज ने किया चार वाहनों पर हुआ चौदह हजार रुपये का ई चालान

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पसका पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों की जांच की गई। 
       इस बावत पसका पुलिस चौकी इंचार्ज सोमप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में पसका स्थित सरयू नदी के पुल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।जिसमे दुपहिया चौपहिया वाहनों की जाँच की गयी। वहीं वाहन सम्बन्धी अधुरे प्रपत्र,बिना हेलमेट व सीटबेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालक, असीमित सवारी बैठाने समेत अन्य बिंदुओं की जाँच की गई। उन्होंने बताया कि उक्त चेकिंग के दौरान अनियमितता पाये जाने वाले चार वाहनों के खिलाफ एमबीएक्ट के तहत विधिक कार्यवाही करते हुये चौदह हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस