दविश देने पहुँची पुलिस पर आरोपी ने झोंकी फायर,एक पुलिसकर्मी को लगी गोली

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
लखनऊ।। जनपद पीलीभीत में दविस देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। जिसमें एक आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक उ0नि0 सुभाष यादव मय हमराही आरक्षी शाहरुख, व महिला आरक्षी राधा रानी, तैनाती थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत से मु0अ0सँ0 380/23 धारा 366 भा0द0वि0 की पीडिता रेनुका व अभियुक्त की तलाश हेतु लोकेशन के आधार पर रामपुर कौन थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत रवाना हुये थे, थाना पूरनपुर से उ0नि0 सुभाष यादव द्वारा मुख्य आरक्षी राजपाल सिंह व आरक्षी अंकित को हमराही लेकर ग्राम रम्पुरा कौन हल्का नं0 03 थाना पूरनपुर में दबिश दी गई, जैसे ही आरक्षी शाहरुख ने दरवाजा खोला तो सामने से आरोपी ने फायर कर दिया। जिसमें गोली आरक्षी शाहरूख के पेट में लग गई। घायल अवस्था में आरक्षी शाहरूख को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उच्चाधिकारीगण अस्पताल पीलीभीत में मौजूद हैं।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस