हनुमानगढ़ी मंदिर पर डीएम ने रामायण पाठ का किया शुभारंभ
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभ अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों के मंदिरों में रामायण पाठ आयोजित होने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम के तहत बृहस्पतिवार को जनपद मुख्यालय पर दु:खहरण नाथ मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर मालवीय नगर में जिलाधिकारी नेहा शर्मा के द्वारा विधि विधान के साथ रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में जगह-जगह पर रामायण पाठ एवं भजन, कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर गोंडा सुशील कुमार, सहायक पर्यटन अधिकारी वंदना पांडेय, तहसीलदार सदर सत्यपाल सिंह, नायक तहसीलदार गोंडा अनुराग पांडेय, सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।