दूसरे की खतौनी पर लगाई दूसरे की फ़ोटो, लाखों का निकाल लिया कर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।।  जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नलगंज के ग्राम बरबटपुर निवासी सोयब ने आनलाइन शिकायत कर कहा कि उसके गांव में खलील पुत्र बाउर नाम का कोई व्यक्ति नहीं है। मगर राजस्व अभिलेखों मे खलील पुत्र बाउर के नाम कुछ भूमि दर्ज है। जिसका फायदा उठाते हुए प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक निंदूरा से गांव के ही कुछ लोगों ने बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से भूमिहीन वृद्ध जाकिर पुत्र शमशेर को मोहरा बनाकर 4,08000 रुपये का लोन पास करवाकर रुपये का बंदरबाँट कर लिया है।
      वहीं बरबटपुर निवासी पीड़ित वृद्ध जाकिर पुत्र शमशेर ने ऑनलाइन शिकायत के साथ कोतवाली में तहरीर आरोप लगाया है कि वह निहायत गरीब, वृद्ध, लाचार व आँख से भी कमजोर व्यक्ति है। बीते दिनों गांव के ही निवासी दो युवक उसके घर आए और पेंशन दिलाने का झांसा देकर उसका आधार कार्ड लेकर उसे तहसील के सामने एक दुकान पर कागज बनवाने ले गए। जहां किसी मशीन पर अगूंठा लगवाकर उसे घर छोड़ दिए।
       तदुपरांत बीते दिसम्बर माह मे दोनों युवक उसे प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक निदूरा लेकर गए। जहां कई कागज पर उसका अंगूठा लगवाकर बैंक मैनेजर के पास पेस किये, मगर उन्होंने उससे कुछ नहीं पूछा। कुछ देर बाद दोनों युवक उसे घर ले जाकर छोड़ दिए। अब पता चला है की पेंशन बनवाने के बहाने खलील पुत्र बाउर की खतौनी के साथ उसका फोटो लगाकर लाखों रुपये कर्जा निकाल लिए हैं।वृद्ध का आरोप है कि वह युवकों से मिलकर कर्ज के बारे मे पूछने लगा, तो दोनों युवक उसे गाली देते हुए गांव से उजाड़ देने व जान से मार डालने की धमकी देने लगे। वृद्ध का कहना है कि उक्त दोनों युवक बैंक के अधिकारियों से मिलीभगत करके बैंक से कर्ज लेकर रुपये का बंदरबांट कर लिए हैं।
   इस बावत प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक निंदूरा के शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। ऋण की धनराशि जमा करवाने की कार्रवाई की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस