सपा मुखिया ने जख्मी लोंगो को भिजवाया 50-50हजार रुपये की सहायता राशि


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 3 फरवरी को गुब्बारा फटने से जले हुए 10 युवकों को इलाज हेतु 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद भेजी। बताते चलें कि जिले के समाजवादी पार्टी नेता सूरज सिंह द्वारा अखिलेश यादव को फोन पर गुब्बारा फटने से 10 लोगों के जलने की सूचना दी गयी थी। जिसे संज्ञान में लेते हुये अखिलेश यादव ने जख्मी दसों युवकों के लिए इलाज हेतु 50-50 हज़ार रुपए भेजने का काम किया। 

इससे पूर्व भी अखिलेश यादव ने की है कई लोगो की मदद........

सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले भी ऐसे कई मौके पर जनपद के लोगों की मदद की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तरबगंज में विश्वकर्मा समाज के लड़के की हत्या पर 2 लाख, बेलावाँ में यादव समाज के बच्चे की हत्या पर 1 लाख, ब्राह्मण परिवार के दो बच्चों के एक्सीडेंट होने पर 2 लाख, धानेपुर नवजात शिशु को जानवर काटने से मृत्यु पर 1 लाख, इमिलया में सर्पदंश से मरे युवक को 1 लाख, सुभागपुर में किडनी ट्रांसप्लांट हेतु ढाई लाख रुपए, कस्टोडियल डेथ में मरे युवक को 2 लाख जैसी आर्थिक मदद के साथ-साथ न्याय दिलाने का भी काम किया है। श्रीसिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के साथ पहुँच कर पीड़ितों को इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कर दी गयी है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस