अवैध खनन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद में साधारण बालू व मिट्टी के अवैध परिवहन व खनन को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में कहीं पर भी साधारण बालू व मिट्टी के अवैध परिवहन व खनन बिल्कुल नहीं होना चाहिए। तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स के द्वारा अवैध खनन व परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वर्तमान में जनपद गोण्डा में सदर तहसील में सात व कर्नलगंज तहसील में आठ स्वीकृत अनुज्ञाधारी के द्वारा ही खनन व परिवहन की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अलावा किसानों के निजी उपयोग हेतु किए जाने वाले खनन के अलावा अन्य सभी खनन परिवहन व भंडारण अवैध है। उन्होंने सभी एसडीएम व क्षेत्राधिकारी का निर्देश दिए की तहसील स्तरीय टास्क फोर्स को क्रियाशील करते हुए अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। अवैध खनन परिवहन व भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस