प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में धूमधाम से मनाया गया बालदिवस एवं नेहरू जयंती पर आयोजित हुये विशेष कार्यक्रम

 


प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में धूमधाम से मनाया गया बालदिवस एवं नेहरू जयंती पर आयोजित हुये विशेष कार्यक्रम

 रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बताते चलें कि शिक्षा क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में बाल दिवस तथा पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामदीन विश्वकर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम नगर पंचायत परसपुर के चेयरमैन वासुदेव सिंह द्वारा पण्डित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर पुष्प माला व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया,तथा केक काटकर नेहरू जी का जन्मदिन मनाया।वहीं विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा अतिथियों के आगमन को लेकर स्वागत गीत की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति की।


इस दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं द्वारा चाय, काफी,चाऊमीन, पास्ता, बिस्कुट, पकौड़ी,चिप्स,माइक्रोनी,टकाटक सहित अन्य तमाम वस्तुओं के स्टाल लगाए गये।बतौर मुख्य अतिथि वासुदेव सिंह ने स्टाल का अवलोकन कर बच्चों से चर्चा परिचर्चा करते हुये जानकारी हाशिल किया।


      इस अवसर पर शिक्षिका कीर्ती सिंह,नेहा सोनी,लक्ष्मी सिंह,शिवकिशोर पाण्डेय,सच्चिदानंद सिंह सहित विद्यालय की रसोईया, आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहायिका एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

   

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस