बालपुर से परसपुर तथा धर्मनगर मार्ग मरम्मत कराये जाने हेतु डीएम को सौंपा ज्ञापन

 


बालपुर से परसपुर तथा धर्मनगर मार्ग मरम्मत कराये जाने हेतु डीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर को जनपद मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर होने से लोंगो को आवागमन करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।इस बात को संज्ञान में लेते हुये परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह सहित अन्य लोंगों ने जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा।जिसमे परसपुर बालपुर मार्ग तथा परसपुर धर्मनगर मार्ग की दयनीय स्थित का हवाला देते हुये मरम्मतीकरण की मांग की है।ज्ञापन के माध्यम से दर्शाया गया है कि बालपुर परसपुर तथा धर्मनगर मार्ग की स्थिति इतनी खराब है बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील इस सड़क पर लोंगों का चलना दूभर है।अक्सर साइकिल व बाइकसवार गिरकर चोटिल हो जाया करते हैं।मरम्मत के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति ही की जाती है जिससे चंद दिनों में फिर जैसी की तैसी स्थित में हो जाती है।ज्ञापन के जरिये परसपुर विकास खण्ड की इन दोनों सड़कों की शीघ्र अति शीघ्र मरम्मत कराये जाने की मांग की है।ताकि बड़े हादसे से बचा जा सके।


इस दौरान अरुण कुमार सिंह,अरविंद पाण्डेय, अविनाश सिंह,केबी सिंह,राकेश शुक्ला, हर्षित सिंह उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस