नारी निंदा न् करो,नारी नर की खान....... शशि बहन
नारी निंदा न् करो,नारी नर की खान....... शशि बहन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित श्री अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम में आयोजित सत्संग में नारी के महत्व को समझाते हुये शशी बहन ने कहा कि "नारी निंदा न् करो नारी नर की खान है,नारी से नर होत है ध्रुव प्रह्लाद समान" नारी ने समस्याओं का सामना करते हुये भी समाज और देश के उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ी है। महिलाएं परिवार बनाती है, परिवार से घर बनता है, घर से समाज बनता है और समाज ही देश बनता है। इसका सीधा सीधा अर्थ यही है कि महिला का योगदान हर जगह है। महिला की क्षमता को नज़रअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है।
इस अवसर पर रजनी दीदी,शांती, निर्मला,ममता,उपासना,रामू बाबा, मनोज मिश्रा,अशोक सिंह सहित अन्य तमाम श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
