दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला,पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला,पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम लच्छनपुरवा डेहराह निवासिनी आकांक्षा सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि उसकी शादी 21 मई 2023 को ग्राम मनकापुर बनकसिया शिवकरन सिंह निवासी अयोध्या सिंह के बेटे रमन सिंह के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। जिसमे मायके वालों के द्वारा पन्द्रह लाख नगदी के साथ जेवर व अन्य जरूरी सामान देकर विदा किया।विदाई के बाद से ही विपक्षीगण छः लाख रुपये नगद मायके वालों से मांगकर लाने की मांग करने लगे।असमर्थता बताने पर ताने मारते हुए प्रताड़ित करने लगे।आरोप है कि गत 25 अक्टूबर 24 की सुबह तकरीबन आठ बजे विपक्षीगणों ने भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ से मार पीटकर घर के बाहर धकेल दिया।तथा धमकी देते हुये कहा कि चुपचाप अपने मायके चली जाओ,बिना छः लाख रुपये लेकर कहीं फिर वापस आयी तो तुम्हे जिंदा ही फांसी पर लटका देंगे।तब पीड़िता ने अपने भाई को बुलाकर आपबीती बताते हुये मायके चली आयी।विवाहिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार मायके वालों ने समझाते हुये मुझे ससुराल भेजा कहा कि धीरे धीरे सब ठीक हो जाएगा। गर्भवती होंने पर बिना उसकी मर्जी के जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया गया।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बनकसिया शिवचरन सिंह मनकापुर निवासी पति रमन सिंह,सास गीता सिंह,जेठ अभिषेक उर्फ सोनू सिंह तथा जेठानी प्राची सिंह के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
