अचानक धु धू कर जलने लगी पुआल से लदी ट्रॉली,बड़ा हादसा होने से बचा
अचानक धु धू कर जलने लगी पुआल से लदी ट्रॉली,बड़ा हादसा होने से बचा
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। पंचायत परसपुर के भौरीगंज मार्ग पर बीआरएस ग्लोबल स्कूल के समीप पुआल लदी ट्रॉली में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आनन फानन में किसी तरह से ट्रॉली से ट्रेक्टर अलग किया गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।बताते चलें कि परसपुर से भौरीगंज की तरफ पुआल लदी ट्रेक्टर ट्रॉली जा रही थी।सद्गुरु मैरिज हाल के पार होते ही ट्रॉली में अचानक आग लग गई।मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों द्वारा तत्काल रूट डायवर्जन कराया।राहगीर व स्थानीयजन ट्रॉली में लगी आग को बुझाने की कवायद में जुट गये।कुछ ही देर में फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।

