एक तरफ बेटी की शादी की खुशी दूसरी तरफ पिता के लापता होने का गम,कैसी ही अद्भुत कहानी

 
48 वर्षीय व्यक्ति रहस्यमय ढंग से हुआ लापता,मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर के एक गाँव निवासी एक व्यक्ति के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक परसपुर क्षेत्र के मसौली मधईपुर खाण्डेराय निवासी कृष्ण स्वरूप वर्मा द्वारा दी गयी तहरीर में पुलिस को अवगत कराया है कि गत सात दिसम्बर को नगर के बेलसर मार्ग स्थित एक मैरिज हाल में उसकी बेटी की शादी का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमे पीड़ित के पिता विष्णु कुमार भी अपनी नतिनी की शादी में मौजूद रहकर काम काज देख रहे थे अचानक दिन के तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे वो मैरिज हाल से कुछ कम के लिये परसपुर बाजार गये।लेकिन देर शाम तक वापस नही आये।तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया पर कहीं भी कोई पता नही चल सका।
     वहीं इस बावत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर गुमसुदगी दर्ज कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस