नेहरू स्टेडियम में मनाया गया प्रांतीय रक्षक दल का 75वां स्थापना दिवस

 

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम पी.आर.डी. का 75वां स्थापना दिवस(हीरक जयंती वर्ष) कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर पी.आर.डी. जवानों द्वारा रैतिक परेड में प्रतिभाग किया, जिसकी सलामी व मान-प्रणाम अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज एवं जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने स्वीकार किया। 
         कार्यक्रम के दौरान परेड के साथ-साथ पी.आर.डी. जवानों ने रस्साकशी व दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। रैतिक परेड व खेलकूद में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल,शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवा कल्याण एवं प्रा.वि.द. विभाग से विभिन्न विकासखण्डों के क्षे.युवा कल्याण अधिकारी,व्यायाम प्रशिक्षक एवं जवानों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
           इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राजित राम, सहित विभाग से संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस