सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में विद्युत करंट की चपेट में आकर कैटर्स में काम करने आये एक व्यक्ति की हुई मौत


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कर्नेलगंज तहसील क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के दौरान पानी पीने गए एक युवक की करेन्ट से मौत हो जाने से हड़कम्प मच गया,मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
      प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक राजकुमार यादव पुत्र शालिग राम निवासी ग्राम गुमदहा कर्नलगंज निवासी जोकि वर्तमान में बाबा कैटर्स में काम करता था। वह सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम में खाना बनाने आया था,मृतक टैंकर के पास पानी पीने के लिये गया कि तभी विद्युत करेन्ट के चपेट में आ गया,जिसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है मृतक घर का अकेला लड़का था पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी,घर मे मां और मृतक की पत्नी व तीन छोटे छोटे बच्चे है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस