बाबा का हत्यारा नाती दो वर्ष बाद चढा पुलिस के हत्थे


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। बीते वर्ष को थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम अहिरनडीहा में संपत्ति विवाद के चलते बेटे व नाती ने ही अपने बुजुर्ग पिता की मार-पीटकर हत्या कर दी थी तथा शव को खेत में फेंक दिया था। जिसमें धानेपुर पुलिस द्वारा दिनांक 05 नवम्बर 2021 को घटना कारित करने वाले बेटे राम सुरेश यादव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 अदद सब्बल बरामद कर लिया गया था तथा ग्राम पूरे पण्डित वृन्दावन मौजा अहिरनडीह निवासी (नाती) नन्द किशोर लगभग 02 साल से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु उसके घर व सम्भावित स्थानों में दबिश दी जा रही थी जिसको थानाध्यक्ष अंकुर वर्मा टीम द्वारा आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-274/21, धारा 302 भादवि के तहत विधिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय चालान कर दिया गया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस