नाले में मिला शव,तरह तरह की कवायद लगा रहे लोग


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत  तहसील कर्नेलगंज मुख्यालय स्थित बस स्टॉप चौराहे के समीप नाले में एक व्यक्ति का शव दिखने के बाद मानो हड़कंप मच गया। स्थानियजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। 
       प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली कर्नेलगंज के कस्बा क्षेत्र में गोण्डा - लखनऊ मार्ग स्थित बस स्टॉप चौराहे से कुछ ही दूरी पर नाले में एक व्यक्ति का शव देखा गया जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया तथा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये मृतक के पहचान में जुट गयी। मृतक का नाम विजय कुमार उर्फ बब्बू 42 वर्ष निवासी भंभुआ बताया जा रहा है,जो कि बस स्टॉप पर कुछ वर्षो से बस पर रहकर मजदूरी मेहनत करता था।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस