बाइकसवार को बचाने में पलटी कार, बाल बाल बचे सवार


                       दुर्घटनाग्रस्त कार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत लखनऊ मार्ग पर बाइकसवार को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।जाको राखे साइयां मार सके न कोय,बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय। यह कहावत सोमवार को उस समय चरितार्थ हुई जब करनैलगंज -गोण्डा हाइवे स्थित चौरी चौराहा के पास एलएनटी प्लांट के समीप एक कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा कर बहुत तेजी के साथ हवा में उछल कर पलट गई लेकिन शुक्र था कि कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए,केवल कार चालक को मामूली चोट आई। लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार उतरौला से लखनऊ जा रहे थे। दुर्घटना के बाद कार छोड़कर लोग किसी अन्य वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस