नौ वर्षीय किशोरी से 16 वर्षीय छात्र ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

 
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नौ वर्षीय किशोरी कक्षा तीन की छात्रा है। जोकिअपने गांव के पडोस में रहने वाले 16 वर्षीय कक्षा 11 के छात्र से ट्यूशन पढती थी। युवक अपने घर के एक कमरे में ट्यूशन पढाता था। रोज की भांति बृहस्पतिवार को मासूम सांय लगभग पांच बजे ट्यूशन पढने गयी थीं।इस बीच युवक ने दरवाजा बन्द कर किशोरी के साथ जबरन्  दुष्कर्म किया। किशोरी ट्यूशन पढ जब घर पहुंची तो काफी परेशान थी परिजनो ने उससे पूछा तो सारी बात उसने अपने मां सहित परिजनो को बताया। किशोरी ने बताया की इसके पहले भी ट्यूशन पढाने वाले नाबालिग छात्र ने दो तीन बार दुष्कर्म किया है। घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।तत्काल परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचकर घटी घटना के सम्बन्ध में लिखित जानकारी दी तो पुलिस ने किशोरी की मां के तहरीर पर धारा 376,506 आईपीसी व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा नाबालिग ट्यूटर नितिन सिंह के विरुद्ध दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला महिला अस्पताल भेजा है जहां पर किशोरी का मेडिकल जांच के बाद इलाज चल रहा है।
          इस बावत थानाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा ने बताया है कि एक नाबालिग ट्यूशन पढाने वाले शिक्षक ने अपने पडोस के नौ वर्षीय किशोरी की ट्यूशन पढाते समय अपने घर मे ही दुष्कर्म की घटना को डराधमका कर कारित किया। जिसके सम्बन्ध में आरोपी की तलाश जारी है आरोपी परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गया है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस