तेरहवीं पुण्यतिथि पर अदम गोंडवी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद
तेरहवीं पुण्यतिथि पर अदम गोंडवी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर के आटा पूरे गजराज सिंह में जनवादी कवि अदम गोंडवी की तेरहवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों, कवि, साहित्यकारों सहित ग्रामवासियों के साथ साथ परिजनों ने प्राथमिक विद्यालय के परिसर स्थित उनके समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रमोद मिश्रा ने कहा कि अदम गोंडवी जी खुद तो सामान्य वर्ग के थे लेकिन उनकी रचनाएं दलित गरीब शोषित वंचितों की आवाज हैं।वहीं याकूब अज्म गोंडवी ने अपनी शायरी के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।इसी क्रम में ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया ने भी अपनी जादुई कला का प्रदर्शन करते हुये अदम गोंडवी जी को याद किया।परसपुर विकास मंच अध्यक्ष अरुण सिंह,रामसुन्दर पाण्डेय तथा सहायक
अध्यापक हंसराज सिंह सहित अन्य कई लोंगों ने अपने अपने अनोखे अंदाज में जनकवि रामनाथ सिंह अदम गोंडवी जी के व्यक्तित्व पर चर्चा परिचर्चा किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह,डॉ0 अरुण सिंह (परसपुर विकास मंच),प्रमोद मिश्रा (जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी),रणधीर सिंह डब्लू,ग्राम प्रधान,बीडी सिंह,याकूब सिद्दीकी अज्म गोंडवी,रामसुंदर पाण्डेय,जानकी सिंह,प्रेमनाथ सिंह,बृजेश सिंह,पंकज सिंह उर्फ लालू,रामदेव,रामरती पाण्डेय हंसराज सिंह (स0अ0),शिखा सिंह,ऊषा जायसवाल, मंगला सहित अन्य तमाम ग्रामीणजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।


