वंश बहादुर सिंह को परसपुर मण्डल अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाईयों में खुशी
वंश बहादुर सिंह को परसपुर मण्डल अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपाईयों में खुशी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। प्रदेश के चुनाव अधिकारी डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति के उपरांत परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह उर्फ विशाल सिंह को चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रियजनों ने शुभकामनाएं व बधाईयां दी है। इस बावत नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गयी इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी,मेहनत,निष्ठा व लगन् के साथ निर्वहन करने का प्रयत्न करूंगा।उन्होंने प्रदेश सहित जनपद के पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि मंडल का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पार्टी द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का अक्षरसः अनुपालन करते हुये उनकी उपलब्धियों को आमजन के बीच पहुंचाना तथा आगामी चुनाव में पार्टी के प्रति महती भूमिका निभाना ही हमारी प्राथमिकता होगी।
वहीं गोपालग्राम मण्डल से संजय गौतम तथा सरयू मण्डल से हरिओम ओझा को मण्डल अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया।
इस अवसर पर नगर चेयरमैन वासुदेव सिंह,विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह,इतेंद्र सिंह गुड्डू,प्रदीप तिवारी,राम सिंह,संदीप सिंह मोनू,प्रशांत सिंह सोमू,हंशकुमार सिंह,अनुज कुमार उर्फ पुत्ती सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष परसपुर डॉ0 एसपी सिंह,गोपालग्राम देवनाथ सविता,एवं सरयू मण्डल अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने पार्टी द्वारा लिए गये फैसले का स्वागत करते हुये नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुये पार्टी के कार्यों में बेहतर योगदान देते हुये शीर्ष पर पहुंचाने के लिये अपेक्षा की है।

