सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव को लेकर की गई प्रेसवार्ता

 




सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव को लेकर की गई प्रेसवार्ता

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर आगामी 18 दिसंबर को आयोजित विधानसभा घेराव को लेकर प्रदेश प्रवक्ता मनीष श्रीवास्तव हिंदवी द्वारा जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी।

जिसमें मनीष श्रीवास्तव ने वर्तमान सरकार की व्यवस्थाओं पर निशाना साधते हुये कहा कि  बिजली कंपनियों के निजीकरण ,प्रदेश के किसानों की समस्याएं, युवाओं की समस्याएं जिसमें भरती और परिणाम के साथ ही पर्चा आउट प्रकरण प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था गन्ना किसानों का बकाया ,प्रदेश के सड़कों की दुर्दशा आदि अनगिनत समस्याएं सुरसा की तरह मुंह खोले खड़ी हुई है। किंतु प्रदेश सरकार के पास सिर्फ हिंदू मुसलमान बहराइच से लेकर संभल तक और मथुरा से लेकर काशी तक रोज कोई ना कोई ऐसा मुद्दा छेड़ दिया जाता है, जिससे सामाजिक ताना-बाना कमजोर हो सामाजिक विद्वेष बढे और भोली भाली जनता इसी नफरत की लड़ाई में उलझ कर रह जाए।


उन्होंने कहा कि हमारा विधानसभा का घेराव सिर्फ घेराव ही नहीं है हमारा प्रयास है कि कुंभकरणी नींद में सोई सरकार को जगाने और आमजन के मुद्दे को सामने लाने का और जनता को न्याय दिलाने को लेकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। 

     इस अवसर पर अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान,प्रवक्ता शिवकुमार दूबे,अरविंद शुक्ला,शाहिद अली कुरेशी,अविनाश मिश्रा,शुक्ला प्रसाद शुक्ला,चांद खान,वाजिद अली,अवसार अहमद,अब्दुल्ला खान,सैयद अली,वसीम खान,जर्निल हयात,आरिफ अली,विनय प्रकाश त्रिपाठी सहित तमाम कांग्रेसीजनों ने बढ़-चढ़कर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का संकल्प लिया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस