38वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,पुलिस मौके पर


38वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,पुलिस मौके पर


रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत पुरैना में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक परसपुर क्षेत्र के ग्राम सुसुंडा चेन लाल पुरवा निवासी 38 वर्षीय युवक बृजेश मिश्रा का शव डेहरास गोण्डा मार्ग पर ग्राम पुरैना के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला।सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह व उपनिरीक्षक अबरार अली मय हमराह कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की  कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।


परिजनों के मुताबिक उसके पास पिकप वाहन थी तथा वह बेलवा चौराहे पर किराने की दुकान करता था। शुक्रवार की देर शाम वह थाना तरबगंज अन्तर्गत पकड़ी बाजार में खाद गिराने की बात कहकर लोडिंग वाहन लेकर निकला था।फिर गाड़ी खराब होने की सूचना दी कहा कि गाड़ी ठीक करवाकर वापस आएंगे। सुबह उसकी लाश तथा लोडिंग वाहन पुरैना गांव कर पास सड़क किनारे मिला। जिसे लेकर लोग तरह तरह की कवायद लगा रहे है।वहीं परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस