अनियंत्रित बाइक खड्ड में पलटी,चालक की मौत,बालिका सहित दो घायल
अनियंत्रित बाइक खड्ड में पलटी,चालक की मौत,बालिका सहित दो घायल
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत पुलिस चौकी शाहपुर चौकी के ग्राम भटपुरवा खदरनपुरवा मोड़ के समीप मंगलवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया,जिससे बाइक चालक हंसराज नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक 12 वर्षीय लड़की व युवक घायल हो गया। इस दौरान घायल राजभवन यादव ने बताया कि वह हंसराज व रजनी पूरे अंगद सुन्दर भटियारा के यहां से वापस अपने घर नरायनपुर मांझा बोड़मपुरवा जा रहे थे कि अचानक किसी चीज से बाइक टकराई उसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं चला,जब होश आया तो लोगों ने हमें व रजनी को आग के किनारे बैठा रखा था। नरायनपुर मांझा के ग्राम प्रधान राजू यादव ने बताया कि मृतक हंशराज का एक वर्ष पूर्व ही गौना आया था।इस घटना से मृतक के भाई बल्दी,बाबू,रमेश,पिंटू आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस बावत शाहपुर चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल मय हमराही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर का जायजा लिया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कर्नलगंज भिजवाया गया,जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
