बीआरएस ग्लोबल स्कूल मे सेंटा क्लॉज ने बच्चों को वितरित की टॉफी चॉकलेट
बीआरएस ग्लोबल स्कूल मे सेंटा क्लॉज ने बच्चों को वितरित की टॉफी चॉकलेट
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर स्थित बीआरएस ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक क्रिसमस डे मनाया। स्कूल की डायरेक्टर प्रीती सिंह ने बताया कि बुधवार 25 दिसम्बर को घोषित अवकाश होने के चलते नौनिहालों ने एक दिन पूर्व मंगलवार को विद्यालय परिसर में क्रिसमस डे मनाया। जिसमें सेंटा क्लॉज ने स्कूल के सभी छात्र छात्राओं के साथ मिलकर ईसामसीह को याद करते हुये सभी को टॉफी एवं चाकलेट तथा गिफ्ट बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।पीटीआई द्वारा बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेल खिलाते हुये मनोरंजन कराया गया।
इस दौरान पीटीआई शिक्षक विजय सिंह,शर्मिष्ठा दास,सपना मेम,रश्मि,सलमा राईनी,राघवेंद्र तिवारी,प्रशान्त सर,महेंद्र सिंह,आँचल सिंह,साक्षी कौशल एवं गोपी काका सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

