निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को
निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर स्थित श्री सदगुरू मैरिज हॉल में 15 दिसंबर (रविवार) को विवेकानंद आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों की एक टीम आ रही है, जिसमें हार्ट, हड्डी और आँखों से संबंधित मरीजों का जाँच और उपचार व दवाएँ निःशुल्क प्रदान की जायेगी।उक्त जानकारी देते हुये आशीष कुमार सिंह ने बताया कि परसपुर क्षेत्र के हड्डी, हार्ट व आँखों सम्बन्धी समस्या से निदान पाने हेतु श्रीसद्गुरु मैरिज हाल के परिसर में समय से पहुंचकर शिविर को सफल बनायें।उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह 9 बजे से 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और 3 बजे तक मरीजों को देखा जायेगा।उन्होंने क्षेत्रियजनों से अपील करते हुये कहा कि अपने आस पास के जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क शिविर सम्बन्धी सूचना को सूचित करें और स्वंम इस कैम्प का लाभ लें।अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये उक्त नम्बरों पर कॉल कर सकते हैं---9415252884---9838089459
