कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा हुये हाउस अरेस्ट,बाहर निकलने पर पाबंदी

 


कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा हुये हाउस अरेस्ट,बाहर निकलने पर पाबंदी


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष को उनके पैतृक निवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया।इस बावत कांग्रेस पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिये अवगत कराया कि मंगलवार की रात है अभी तकरीबन रात के 11 बज रहे हैं और प्रशासन द्वारा पुलिस के चार जवानों को उनके घर पर तैनात कर दिया गया है,किसी भी परिस्थिति में घर से बाहर निकलने की सख्त मनाही के साथ सुरक्षाकर्मी उनके दरवाजे पर ही बैठें हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए प्रशासन को आगे कर अघोषित आपातकाल की स्तिथि में ढकेल दिया है।देश की सबसे प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी के एक जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट सिर्फ इस बात के लिए किया गया है कि वो वह सरकार के खिलाफ होने वाले आगामी 18 दिसम्बर बुधवार को लखनऊ चलो "जनता मांगे हिसाब,कब दोगे जवाब" आंदोलन का हिस्सा न बन सके, जिसमें वर्तमान सरकार के कुशासन की कलई खुलने की संभावना हो।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस