पहले मारी टक्कर फिर बाइक पर पलटा लोडिंग वाहन,दबकरबबाइकसवार की दर्दनाक मौत


 पहले मारी टक्कर फिर बाइक पर पलटा लोडिंग वाहन,दबकरबबाइकसवार की दर्दनाक मौत


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत उमरी बेगमगंज पसका मार्ग पर एक लोडिंग वाहन के बाइक पर पलट जाने से बाइकसवार की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत परसपुर के मिश्रन पुरवा निवासी पूरन लाल सोनी उर्फ पप्पू (45) सोमवार के दोपहर उत्तरी भवानी (माता वाराही) के दर्शन करने के पश्चात लौट रहे थे कि तभी पसका उमरी बेगमगंज रोड पर नायब पुरवा पानी टँकी के समीप सामने से आ रही पिकप  वाहन ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया। ततपश्चात पिकप बाइक के ऊपर ही पलट गई। जिससे दबकर पप्पू सोनी गम्भीर रूप से घायल हो गया।वहीं पिकप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से घायल को सीएचसी परसपुर पहुंचाया। जहाँ पर चिकित्सक ने पप्पू सोनी को मृत घोषित कर दिया।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी किरन सोनी का रो रोकर बुरा हाल है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।मृतक के तीन बेटे व एक बेटी है।

        इस बावत प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र अर्जुन सोनी की तहरीर पर बनुआ निवासी पिकप चालक सज्जन सिंह के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस