ट्रेन से कटकर 60वर्षीय महिला की मौत




 ट्रेन से कटकर 60वर्षीय महिला की मौत

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत कोतवाली कर्नलगंज के चरसड़ी गांव निवासी राम जग की 60 वर्षीय पत्नी सोमवार को दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ कर्नलगंज से दवा लेकर केसईं पुरवा नारायणपुर माझा स्थित अपने मायके जा रही थी।रास्ते में रेलवे फाटक बंद होने के कारण दोनों ट्रैक पार कर रहे थे।


 इसी दौरान लखनऊ से गोण्डा की तरफ दिल्ली से दरभंगा जाने वाली ट्रेन संख्या 4012 की चपेट में आ जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।देखते ही देखते महिला का शरीर दो टुकड़ों में कटकर विभाजित हो गया।यह सूचना जंगल मे आग की तरह से फैल गई।वही घटनास्थल पर तमाम लोंगो की भीड़ जमा हो गयी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस