नहर विभाग की बड़ी लापरवाही ने निगल ली तीन मासूमों की जिंदगी

 


नहर विभाग की बड़ी लापरवाही ने निगल ली तीन मासूमों की जिंदगी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत ग्राम डेहरास के अहेठ मे पानी मे डूबकर तीन मासूमों की जान चली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग के लापरवाही से बिना प्वाइंट चेक किए नहर में पानी छोड़े जाने के कारण पानी के रिसाव से खेलते हुए 3 मासूम बच्चों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी।जिससे परिजनों में मातम च गया।



     नहर कटने से खेतों में भरा पानी,जिसमे डूबे तीन मासूम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डेहरास अहेठ निवासिनी चन्दा देवी ने पुलिस को फौती सूचना देकर अवगत कराया है कि उसका लड़का निगम (09) तथा गाँव के राज (10) व राजन (10) घर से समय लगभग दोपहर तकरीबन दो बजे गाँव के पास नहर में नहाने गये थे,उसके बाद खेत में बने गड्ढे में नहा रहे थे,जहाँ तीनों बच्चों की नहाते समय डूब जाने से मौके पर उनकी मृत्यु हो गयी।

           मासूम की मौत की खबर सुन उमड़ा जन सैलाब

 प्रभारी निरीक्षक तेजप्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के माता द्वारा दी गयी फौती सूचना के आधार पर पहुँची पुलिस ने मृतक मासूमों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।



Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस