प्रदेश के 7374 शिक्षकों के अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण की सूची जारी
प्रदेश के 7374 शिक्षकों के अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण की सूची जारी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
लखनऊ।। शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से काफी शिक्षक शिक्षिकाओं को बेहतर लाभ मिल सकेगा।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने बड़ी संख्या में शिक्षकों के अंतर्जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि गत 06 जनवरी के शासनादेश के अनुपालन में यह स्थानांतरण सूची जारी की गई है। ऑनलाइन सत्यापन और तकनीकी सहायता से प्रक्रिया पूर्ण परिषद द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा संबंधित शिक्षकों का ऑनलाइन सत्यापन किया गया। इसके बाद शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा आपसी सहमति से बनाए गए 3687 जोड़ों को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा विकसित एक विशेष सॉफ्टवेयर में दर्ज किया गया।
👉वेबसाइट पर उपलब्ध है सूची.....सुरेन्द्र तिवारी
उन्होंने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की अवगत कराते हुये कहा कि इच्छुक व्यक्ति इसे https://interdistricttransfer.upsdc.gov.in/intermutual/Home.aspx वेबसाइट पर देख सकते हैं।
👉शिक्षकों को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से मिलेगी बड़ी राहत....
इस कदम से प्रदेश भर के हजारों शिक्षकों को उनके अनुकूल जिलों में सेवा देने का अवसर मिलेगा, जिससे न केवल व्यक्तिगत बल्कि शिक्षकों के पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बनेगा। यह पारदर्शी और तकनीक-सक्षम प्रक्रिया शिक्षा विभाग के प्रति शिक्षकों के विश्वास को और भी मजबूत करती है।
