मोबाइल वेटनरी टीम पहुँची गौशाला, बीमार पशुओं के इलाज के साथ दी लू से बचाव की जानकारी
मोबाइल वेटनरी टीम पहुँची गौशाला, बीमार पशुओं के इलाज के साथ दी लू से बचाव की जानकारी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। पशु चिकित्सालय परसपुर की मोबाइल वेटनरी टीम ने गोशालाओं में पहुंचकर बीमार पशुओं का इलाज कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मोबाइल वेटनरी टीम परसपुर के प्रभारी डॉ0 हेमंत सिंह ने बताया कि चरहुआँ,डेहरास और नरायनपुर मर्दन स्थित गोशालाओं में संरक्षित लगभग 15 बीमार पशुओं का इलाज एवं अन्य कई पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ0 हेमंत सिंह ने जानवरों को गर्मी एवं लू से बचाने का उपाय बताते हुए कहा कि शेड के चारो तरफ टाट (जूट) की बोरियों को बांध कर उसे पानी से भिगोकर गीला रखें।पशुओं के पीने के लिये पानी का समुचित प्रबंध करते रहे। साथ ही गुड़ नमक व पानी का घोल पशुओं को पिलाये। उन्होंने केअर टेकर को चरही (नांद) और पानी के टैंक की नियमित साफ सफाई व गोशाला में साफसफाई के लिये निर्देशित किया।
इस दौरान चरहूँवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय शुक्ला,सचिन सिंह, देशराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
