भारतीय सेना के सम्मान में निकली शौर्य तिरंगा यात्रा
👉हाथों में तिरंगा लहराते गगनभेदी जयकारों से गुंजा परसपुर नगर.....
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अन्तर्गत विकास खण्ड परसपुर में शुक्रवार की सुबह हाथों में तिरंगा होठों पर वंदे मातरम,भारत माता की जय के गगनभेदी जयकारों के साथ एक अलग जज्बा लिये देश भक्ति गीतों के साथ भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बताते चलें कि नगर चेयरमैन वासुदेव सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय से आटा तक देश भक्ति से ओत प्रोत भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों सहित सभी वर्गों के लोगो ने हाथों में तिरंगा लेकर सेना के शौर्य को नमन कर यात्रा निकाली।परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया गत दिनों आतंकियों द्वारा पहलगाम में हुए निहत्थे पर्यटकों की हत्या के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाकर पाकिस्तान के अंदर घुस कर नौ से अधिक आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर सेना के सम्मान में शुक्रवार को परसपुर में भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
शहीदों को नमन कर शौर्य तिरंगा यात्रा का हुआ शुभारंभसर्वप्रथम ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प माला अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। शौर्य तिरंगा यात्रा में "मारी चोट ठिकाने पर बम गिरे सब निशाने पर","नव भारत का जलवा देखा,पाकिस्तान में मलवा देखा","सिंदूर के सम्मान में, भारत है मैदान में" आदि नारो के पोस्टर व तिरंगा हाथों में लेकर ब्लॉक मुख्यालय से परसपुर चौराहा,भौरीगंज मोड़ रामजानकी मंदिर होते हुए आटा में तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा में उमड़ी क्षेत्रीयजनो की भीड़इस अवसर इतेंद्र सिंह गुड्डु,राम सुंदर पाण्डेय,दीपक सिंह,प्रेम बहादुर उर्फ कुट्टू सिंह,प्रदीप सिंह,बिट्टू तिवारी,ऋचा पाण्डेय,अजीत सिंह,बृजेश सिंह, राम सिंह,पुत्ती सिंह,राम मनोहर तिवारी,विनोद पाण्डेय,पप्पू सिंह,राकेश सिंह,अंशु शुक्ला,राघवेंद्र सिंह,राजू गुप्ता सहित भारी संख्या में क्षेत्रीयजन शामिल रहे।


