बुलेट की टक्कर से बाइकसवार जख्मी, मुकदमा द

 


बुलेट की टक्कर से बाइकसवार जख्मी, मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र मोतीगंज के ग्राम महेवा गोपाल निवासी हरिनारायन सिंह ने परसपुर पुलिस की लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 15 मई की शाम तकरीबन छह बजे अपने गांव से परसपुर जा रहा थी कि तभी चरहूँवा मोड़ के समीप सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे पीड़ित के पैर का पंजा व अंगूठा बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीयजनो की मदद से पीड़ित को घायल अवस्था मे सीएचसी परसपुर पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के पश्चात पीड़ित को  लखनऊ रेफर किया गया।

   इस बावत प्रभारी निरीक्षक तेजप्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस