कलश वन्दन समरसता यात्रा की तैयारियों को लेकर करनैलगंज विधानसभा की बैठक सम्पन्न


कलश वन्दन समरसता यात्रा की तैयारियों को लेकर करनैलगंज विधानसभा की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन धरा की मिट्टी कलश वंदन समरसता यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक अजय सिंह ने यात्रा की रूपरेखा की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भाजपा के परसपुर मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि उक्त बैठक में विधानसभा के मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष तथा यात्रा से जुड़े सभी मंडलों के संयोजक उपस्थित रहे। इस दौरान समरसता यात्रा के मार्ग का विस्तृत रूट चार्ट तैयार किया गया।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि यात्रा विभिन्न स्थानों से होकर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों तक पहुंचेगी।

कार्यक्रम में जिला सह-संयोजक नीरज मौर्य, जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, पूर्व जिला महामंत्री राजेश तिवारी, विद्याभूषण द्विवेदी तथा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस