मृतक दीपक कश्यप के परिजनों से मिले सपा प्रदेश सचिव, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा


मृतक दीपक कश्यप के परिजनों से मिले सपा प्रदेश सचिव, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसन्तपुर सेमरातर निवासी दीपक कश्यप की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुई मौत के बाद शोकाकुल परिवार से बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व दीपक कश्यप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और सैकड़ों ग्रामीण शव को पिकअप वाहन के बोनट पर रखकर परसपुर थाने के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परसपुर-बालपुर मार्ग को कई घंटों तक जाम रखा था। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर परिजनों ने धरना समाप्त कर शव का अंतिम संस्कार किया था।

बुधवार को मृतक के घर पहुंचे सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने परिजनों का दुख साझा करते हुए कहा कि बेटे की असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है और इस क्षति की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है तथा सरकार से हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर सूरज सिंह नन्दौर सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस