पहले प्रयास में आशुतोष पांडेय बने ग्राम विकास अधिकारी


पहले प्रयास में आशुतोष पांडेय बने ग्राम विकास अधिकारी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

 गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम कस्तूरी निवासी आशुतोष पांडेय ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आशुतोष पांडेय के पिता राम कुमार पांडेय हैं, जबकि माता गृहणी हैं। चार भाई-बहनों में आशुतोष सबसे बड़े हैं। उनकी एक बहन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही हैं। आशुतोष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

आशुतोष की प्रारंभिक शिक्षा दयानंद स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने कन्हैया लाल इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय का रुख किया, जहां से उन्होंने विधि (लॉ) में स्नातक की डिग्री हासिल की।

आशुतोष ने बताया कि सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के प्रोत्साहन और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वर्ष 2026 में मिली इस सफलता के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। 

उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों व गुरुजनों समेत करुणेश मोहन तिवारी ज्ञानेश्वर पाठक,ललित यादव, शिवम तिवारी, सौरभ,अंकित सविता संकल्प लाइब्रेरी के मित्रों ने भी मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई एवँ शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस