संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वन्दन यात्रा में समरसता का दिया संदेश


संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश वन्दम यात्रा  में समरसता का दिया संदेश

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी परसपुर मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह द्वारा संचालित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत रविवार को शक्तिकेंद्र मरचोर में कलश वन्दन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता कर संत रविदास के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विधायक अजय सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने विचारों और जीवन के माध्यम से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता, मानवता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके संदेश आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक और प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का संदेश “समरस समाज, सशक्त समाज और श्रेष्ठ समाज” हम सभी को सामाजिक एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भाजपा का समरसता संकल्प अभियान भी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सामाजिक सद्भाव और एकता को मजबूत करने का प्रयास है।

विधायकअजय सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत करते मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी, नगर पंचायत परसपुर के अध्यक्ष वासुदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य एवं संदीप कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान श्रीनिवास शुक्ला ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष एवं सकरोर ग्राम प्रधान मनोज तिवारी, राम सिंह, मंडल महामंत्री बिर्जेश सिंह, शक्तिकेंद्र संयोजक रमेश सिंह भदौरिया, सुरेन्द्र मिश्रा, कृष्णा कुमार सिंह, सुशील तिवारी, बूथ अध्यक्षों सहित क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस