बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं,फिटनेस, परमिट व इंश्योरेंस फेल मिलने पर तीन स्कूल बसें सीज


बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं,फिटनेस, परमिट व इंश्योरेंस फेल मिलने पर तीन स्कूल बसें सीज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। शासन के निर्देश पर विद्यालयी वाहनों की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान श्री साईं एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, कर्नलगंज की तीन स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट एवं इंश्योरेंस वैध नहीं पाए गए।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तीनों बसों को नियमानुसार सीज कर लिया गया। एआरटीओ प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधनों एवं वाहन स्वामियों से सभी अभिलेख अद्यतन रखने की अपील करते हुए कहा कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।



Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस