तिरंगा पदयात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, हाथों में तिरंगा लहराते विधायक अजय सिंह का रहा गजब जलवा

तिरंगा पदयात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, हाथों में तिरंगा लहराते विधायक अजय सिंह का रहा गजब जलवा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के परसपुर मंडल में मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व तथा क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। जोकि विकासखंड परसपुर से शुरू होकर ब्लॉक संशाधन केंद्र,आटा परसपुर तक आयोजित पदयात्रा में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। पदयात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता का भाव दिखाई दिया।

तिरँगा यात्रा में विधायक अजय सिंह के साथ उमड़ा जनसैलाब

इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, शान और पहचान का प्रतीक है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग, साहस और बलिदान की गौरवगाथा समाहित है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है।

गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हुआ सम्पूर्ण क्षेत्र

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने क्षेत्रवासियों से इस तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव व्यक्त करने का आह्वान किया। 

इस पदयात्रा में सूरज सिंह,इतेंद्र सिंह गुड्डू,पिंकू सिंह प्रधान, दीपक सिंह,राजू गुप्ता,बृजेश सिंह,राम सिंह,प्रदीप तिवारी,अनुज प्रताप सिंह पुत्ती,राकेश सिंह चौहान,रामकुमार सोनी, प्रेम बहादुर उर्फ कुट्टू सिंह,लक्ष्मी शंकर पाण्डेय, श्रीनिवास शुक्ला, शिवबहादुर सिंह,सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस