संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश


संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के गोपालग्राम, परसपुर एवं सरयू मंडलों में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, आरती तथा संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।

कलश वंदन यात्रा के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य ने बताया कि यात्रा का गोपालग्राम मंडल के बादी पुरवा एवं सुसुंडा डीहा, परसपुर मंडल के शक्तिकेंद्र मलांव अंतर्गत शंकरगंज (लालाबगिया) और आटा तथा सरयू मंडल के शाहपुर में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।



भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं परसपुर मंडल प्रभारी विद्याभूषण द्विवेदी ने कहा कि संत रविदास ने समता, मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन सेवा, परिश्रम और समानता का आदर्श है।

गोपालग्राम मंडल प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं। 

वहीं परसपुर मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि संत रविदास का संदेश सामाजिक एकता और समतामूलक समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है।

यात्रा में चेयरमैन वासुदेव सिंह,जिलामंत्री विष्णु प्रताप नरायण सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार पांडेय, इतेंद्र सिंह, विनोद सिंह गुड्डू , पप्पू सिंह, सूर्यवली सिंह, बृजेश सिंह, अजीत सिंह, रामसिंह, विजय सिंह, प्रदीप तिवारी, रामप्रकाश, अजय पांडेय, अशोक तिवारी,शिव प्रसाद सिंह,रमेश पांडेय,श्रीचंद जायसवाल, सालिक राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस