अज्ञात कारणों से लगी आग, छप्पर जलकर राख

अज्ञात कारणों से लगी आग, छप्पर जलकर राख

रिपोर्ट: आर. के. मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत ग्राम मधईपुर खांडेराय में शनिवार/रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से एक छप्पर में आग लग गई। घटना रात लगभग एक बजे की बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधईपुर खांडेराय निवासी मंगल सिंह के घर के सामने रखे छप्पर में अचानक आग भड़क उठी। छप्पर के भीतर भैंस बंधी हुई थी। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए बंधी हुई भैंस की रस्सी काटकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


हालांकि ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका और छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित को छप्पर के जल जाने से नुकसान उठाना पड़ा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस