राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में परसपुर का परचम, जनपद स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल


 राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में परसपुर का परचम, जनपद स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र परसपुर की छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई और शिक्षकों व अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

इस बावत जानकारी देते हुए बेलवा नोहर के शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी में बताया कि परसपुर टीम ने विज्ञान एवं नवाचार आधारित प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने विषय की गहरी समझ, आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच से निर्णायकों को प्रभावित किया।


टीम में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर के विकास पासवान, कंपोजिट विद्यालय अभईपुर की प्रिया शुक्ला, कंपोजिट स्कूल पुरैना की काजल यादव, कंपोजिट विद्यालय बक्सैला के गोविंद तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय प्याेली की अंशिका सिंह शामिल रहीं। इन सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक प्रयास और कठिन परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल की।


विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों का कहना है कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगी।


परसपुर क्षेत्र के समस्त विद्यालयों की ओर से विजेता टीम को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस