चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई मदरसा बोर्ड परीक्षा,760 अभ्यर्थी रहे उपस्थित, 269 परीक्षार्थी अनुपस्थित


चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई मदरसा बोर्ड परीक्षा,760 अभ्यर्थी रहे उपस्थित, 269 परीक्षार्थी अनुपस्थित

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत जनपद गोण्डा में सोमवार को चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुईं।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं अनुशासन की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

प्रथम पाली में फाजिल/मुंशी/मौलवी परीक्षा के अंतर्गत कुल 785 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 569 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 216 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली में आयोजित आलिम (सीनियर सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) परीक्षा में कुल 244 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 191 उपस्थित एवं 53 अनुपस्थित रहे।

इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1029 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 760 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 269 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि परीक्षा को नकल-विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। प्रशासन की सख्ती के चलते कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुशासनहीनता की सूचना नहीं मिली।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस