केएएस फाउंडेशन स्कूल के बच्चों ने विधानसभा का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी लोकतंत्र की बारीकियाँ


केएएस फाउंडेशन स्कूल के बच्चों ने विधानसभा का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी लोकतंत्र की बारीकियाँ

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। कैलाशी अवधेश सिंह फाउंडेशन स्कूल (KAS Foundation School), छतौनी, मोहना, परसपुर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा और भारतीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।


भ्रमण के दौरान बच्चों ने विधायिका की भूमिका, कानून निर्माण की प्रक्रिया तथा जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने विधानसभा के ऐतिहासिक गलियारों, विधान पुस्तकालय, मुख्यमंत्रियों की चित्रवीथिका, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन हॉल, डिजिटल गैलरी एवं डिजिटल संग्रहालय का अवलोकन किया।

इस अवसर पर बलरामपुर सदर के माननीय विधायक पलटू राम जी से बच्चों एवं शिक्षकों ने शिष्टाचार भेंट की। विधायक ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनसेवा के महत्व के बारे में प्रेरक बातें बताईं।



विद्यालय के प्रतिनिधि अमित सिंह ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है तथा उन्हें समाज, शासन व्यवस्था और राजनीति के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिलता है।

भ्रमण में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आकाशदीप सिंह, शिक्षक श्री सत्यम सिंह तथा शिक्षिकाएं दीपा सिंह, दिशा सिंह एवं दीप्ती सिंह सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस शैक्षिक यात्रा को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस