असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा उत्तीर्ण कर कोमल सिंह ने बढ़ाया जिले का नाम,मिल रही बधाई
असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा उत्तीर्ण कर कोमल सिंह ने बढ़ाया जिले का नाम,मिल रही बधाई
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। विकास खण्ड बेलसर अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलहा निवासी सूर्यकान्त सिंह की पुत्री कोमल सिंह ने जेआरएफ (असिस्टेंट प्रोफेसर) की परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद के नाम रोशन किया है।इस संदर्भ में विकास सिंह विक्कू ने बताया कि कोमल सिंह ने प्राथमिक शिक्षा क्षेत्रीय विद्यालय अवध शरण तथा इंटरमीडिएट लखनऊ पब्लिक स्कूल से किया। तदुपरांत बीए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी तथा एमए की शिक्षा जेएनयू दिल्ली से अर्जित कर पहली ही बार मे जेआरएफ की परीक्षा में सफलता हासिल कर लिया।
उन्होंने बताया कि कोमल के पिता सूर्यकान्त सिंह ग्राम प्रधान तथा माता संगीता सिंह ग्रहणी है।
इस अवसर पर सोनू सिंह,शिवम सिंह,अर्पित शुक्ला, पंकज सिंह,पंचम सिंह अवनीश शुक्ला सहित तमाम क्षेत्रियजनों ने शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

