अंतः फसली मूंग की बुकिंग हेतु पोर्टल पुनः खुला

 


अंतः फसली मूंग की बुकिंग हेतु पोर्टल पुनः खुला

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

👉एडीओएजी ने किसानों से की शीघ्र बुकिंग कराने हेतु अपील.......

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड के किसान बन्धुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अनूप सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी गन्ना के साथ अंतः फसली मूंग की बुकिंग हेतु पोर्टल को पुनः खोल दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अब तक अंतः फसली मूंग की बुकिंग नहीं कराई है, वे शीघ्र से शीघ्र पोर्टल पर जाकर अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।

एडीओएजी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि केवल अंतः फसली मूंग की ही बुकिंग मान्य होगी। इसके अतिरिक्त अंतः फसली उर्द अथवा उर्द एवं मूंग मिनीकिट की बुकिंग नहीं की जानी है। यदि कोई किसान इन फसलों की बुकिंग करता है तो उसे मान्य नहीं माना जाएगा।

उन्होंने कृषि विभाग के निर्देशक्रम का अनुपालन करते हुये किसानों से अपील की है कि वे बुकिंग से संबंधित नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस